Skip to main content

CBSE : शिक्षक अपलोड करेंगे नंबर, पोर्टल करेगा गणना

CBSE : शिक्षक अपलोड करेंगे नंबर, पोर्टल करेगा गणना


● नई तकनीक से कम होंगी रिजल्ट में गलतियों की संभावनाएं

● पोर्टल पर 10वीं, 11वीं व 12वीं का रिजल्ट हो जाएगा डिसप्ले


गोरखपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए पोर्टल पर शिक्षकों को केवल नंबर अपलोड करना होगा, गणना पोर्टल खुद कर लेगा। शिक्षकों को जोड़-घटाने से मुक्ति मिलेगी। यह पोर्टल विशेष तौर पर 10वीं, 11वीं व 12वीं के सटीक अंकों की गणना के लिए तैयार किया गया है, जिससे त्रुटि रहित रिजल्ट तैयार हो सके।

सीबीएसई ने पोर्टल लांच करते हुए जिले के 17 विद्यालयों को 12वीं के नंबर अपलोड करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है।



पोर्टल पर समय की बचत के साथ ही रिजल्ट में गलतियों की संभावनाएं कम होंगी। यदि किसी छात्र ने 10वीं सीबीएसई से ही उत्तीर्ण किया है, तो पोर्टल पर उसका ब्योरा तथा उत्तीर्ण होने का वर्ष दोनों दिखेगा। जो छात्र दूसरे बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण हैं, उनके क्षेत्रीय कार्यालय से स्कूल के माध्यम से ब्योरा एकत्र किया जाएगा। इसी प्रकार 11वीं की वार्षिक परीक्षा के नंबर स्कूल को अपलोड करने हैं, नंबर अपलोड करते ही पोर्टल खुद ही 30 फीसद की गणना कर लेगा।

पोर्टल पर 10वीं, 11वीं व 12वीं का रिजल्ट एक साथ डिसप्ले हो जाएगा। 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड के नंबर अपलोड करने हैं। जबकि प्रायोगिक परीक्षा के नंबर बोर्ड के पास पहले से मौजूद हैं।


सीबीएसई के पोर्टल लांच करने से नंबर अपलोड करने के दौरान शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें नंबरों की गणना स्वत: हो जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों के लिए पोर्टल खोल दिया है। अनुमति मिलते ही स्कूल नंबर अपलोड कर सकेंगे। -अजीत दीक्षित, जिला समन्वयक, सीबीएसई


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/cbse_25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP