Skip to main content

उच्च शिक्षा : प्राचार्य प्रवक्ता के तबादले की सूची छह जुलाई को

उच्च शिक्षा : प्राचार्य प्रवक्ता के तबादले की सूची छह जुलाई को

लखनऊ :  प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्यों व प्रवक्ताओं के ऑनलाइन तबादले की सूची छह जुलाई को जारी की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव योगेन्द्र दत्त त्रिपाठी ने ऑनलाइन स्थानांतरण की समयसारिणी मंगलवार को जारी कर दी है। लखनऊ के महाविद्यालयों को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है इसलिए यहां से प्राचार्यो प्रवक्ताओं के ऑनलाइन तबादले नहीं किए जाएंगे।



लखनऊ के लिए बाद में विचार किया जाएगा। प्राचार्य प्रवक्ता एक व दो जुलाई को विकल्प फीड कर सकेंगे। ऐसे महाविद्यालय जहां दो से कम प्रवक्ता तैनात हैं, वहां के प्रवक्ताओं के तबादले का आदेश भी मान्य होगा जब उस महाविद्यालय में दूसरा प्रवक्ता कार्यभार ग्रहण करेगा । महात्वाकांक्षी जिलों में किसी प्रवक्ता का तबादला नहीं होगा लेकिन यहां पर स्थानांतरित होकर लोग आ सकेंगे । स्थानांतरण से संबंधित पोर्टल पर महाविद्यालय अपना डाटा, रिक्तियों की सूची फीड करेंगे ।




source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_552.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP