Skip to main content

डिप्टी सीएम ने ली बैठक, बैठक में दिए यह निर्देश और जानकारियां

डिप्टी सीएम ने ली बैठक, बैठक में दिए यह निर्देश और जानकारियां


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के अंक पत्र जुलाई में जारी होंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को ये बातें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के जल्द गठन को लेकर आयोजित बैठक में कही। इसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित शिक्षकों को जल्द नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदस्थापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी को दंडित किया जाएगा।



डॉ. शर्मा ने कहा कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून से लिए जाएंगे। उन्होंने संस्कृत शिक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग को महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोतर कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।


 बैठक में एसीएस मोनिका एस. गर्ग, रेणुका कुमार और आराधना शुक्ला व अन्य अधिकारी मौजूद थे। जबकि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी वर्चुअल उपस्थित रहे ।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_94.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP