Skip to main content

69 हजार शिक्षक भर्ती : कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी काउंसलिंग, एक समय में पांच ही शिक्षकों की काउंसलिंग

69 हजार शिक्षक भर्ती : कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी काउंसलिंग, एक समय में पांच ही शिक्षकों की काउंसलिंग 


प्राइमरी स्कूलों में रिक्त करीब 6 हजार सहायक अध्यापकों के पदों पर एनआईसी के ऑनलाइन साफ्टवेयर के जरिए 26 जून को चयन व जनपद आवंटन सूची जारी की जाएगी, जबकि 28 व 29 जून को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाना है। 


69 हजार शिक्षक भर्ती के दौरान आयोजित होने वाली काउंसलिंग कोविड प्रोटोकाल के तहत होगी। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को काउंसलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनीटाइजर के इस्तेमाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए काउंसलिंग के दौरान एक बार में 5 अभ्यर्थियों को अंदर बुलाए जाने की हिदायत अधिकारियों को दी गई है। प्राइमरी स्कूलों में रिक्त करीब 6 हजार सहायक अध्यापकों के पदों पर एनआईसी के ऑनलाइन साफ्टवेयर के जरिए 26 जून को चयन व जनपद आवंटन सूची जारी की जाएगी, जबकि 28 व 29 जून को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाना है। 



प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए जनवरी 2019 में सहायक अध्यापक के पद पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया के दौरान सामान्य श्रेणी व अनुसूचति जाति के पद खाली रह गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 69 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों एवं अनुसूचित जनजाति के पूर्व से रिक्त पदों पर एनआईसी द्वारा 26 जून को प्राप्त आवंटन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 से 29 जून के मध्य अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी और 30 जून को अर्ह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा।


 गुरूवार को उच्च स्तरीय बैठक के दौरान शिक्षक भर्ती काउंसलिंग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। काउंसलिंग में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है । प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाए। सरकार  परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए लगातार शिक्षकों की भर्ती कर रही है ताकि छात्रों को बेहतर हासिल हो सकें। अब तक प्रदेश सरकार 1.25 लाख शिक्षक भर्ती कर चुकी है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/69.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP