Skip to main content

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारी

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारी


स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे गेम्स व पहेलियां


नई दिल्ली : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद स्कूली पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। फिलहाल इनमें जो बड़ा फेरबदल दिखेगा, वह पहले के मुकाबले रुचिकर होगा। इसमें गेम्स और पहेलियां भी होंगी। खासकर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में इसे प्रमुखता से शामिल करने की तैयारी है। शिक्षा मंत्रलय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। वैसे भी नए स्कूली पाठ्यक्रम को तैयार करने पर काम चल रहा है।




खास बात है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाने के लिए गेम्स और पहेलियों को शामिल करने की सिफारिश की गई थी। फिलहाल मंत्रलय ने यह कदम इसलिए भी उठाया है, क्योंकि मौजूदा समय में पाठ्यक्रम को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत वर्ष 2022 तक पाठ्यक्रम को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में इस दौरान इन पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी होगा। इस बीच पाठ्यक्रम में गेम्स और पहेलियों को शामिल करने के पीछे जो मुख्य तर्क है, उसमें छात्रों को आसानी से संबंधित विषयों से जुड़ी शिक्षा देना है। मौजूदा समय में छात्र गणित जैसे विषयों की पढ़ाई से डरते है। इस बदलाव से उन्हें मदद मिलेगी।


शिक्षा मंत्रलय इससे पहले भी स्कूली शिक्षा में कोडिंग और डाटा साइंस को शामिल करने का प्रस्ताव कर चुका है। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। स्कूलों में कोडिंग की पढ़ाई छठी से आठवीं कक्षा तक और डाटा साइंस की पढ़ाई आठवीं से 12वीं तक होनी प्रस्तावित है। सूत्रों की मानें तो मंत्रलय ने स्कूली पाठ्यक्रम से जुड़े सभी विषयों को तेजी से काम शुरू किया है। वैसे भी यह नई राष्ट्रीय नीति को लागू करने के लिए तय किए गए लक्ष्यों की प्राथमिकता में शामिल है।


इसके साथ ही स्कूली शिक्षा से जुड़ी ज्यादातर सिफारिशों को अगले साल तक लागू करने का लक्ष्य है। इसमें सभी स्कूली छात्रों को कम से कम किसी एक स्किल से जोड़ना, सभी छात्रों का नया रिपोर्ट कार्ड तैयार करना शामिल है। इसमें उनके स्वास्थ्य सहित पूरी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_587.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP