Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती : हाईकोर्ट के फैसले के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की मांग, काउंसलिंग का विरोध

69000 शिक्षक भर्ती :  हाईकोर्ट के फैसले के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की मांग, काउंसलिंग का विरोध


प्रयागराज: 69000 शिक्षक भर्ती उत्तर कुंजी में विवादित प्रश्न बताने की वजह से असफल अभ्यर्थियों ने रिक्त पदों को भरने के लिए जारी काउंसिलिंग शेड्यूल का विरोध किया है। कहा है कि हाई कोर्ट के एक पक्षीय फैसले के विरोध में उन्होंने डबल बेंच में याचिका दाखिल की है। ऐसे में उत्तर कुंजी का मामला कोर्ट से निस्तारित होने के बाद ही भर्ती किए जाने की मांग की है।



याचिकाकर्ता अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सचिव के समक्ष अपनी बात रखने के लिए कल सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को ज्ञापन दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद असफल अभ्यर्थियों ने सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच में याचिका दाखिल की है। कोर्ट बंद होने के कारण अधिवक्ताओं को सुनवाई के लिए दिक्कतें हो रही हैं। प्रश्न पुस्तिका में कई प्रश्न ऐसे हैं, जो अन्य आयोग द्वारा भी पहले पूछे जा चुके हैं। इसके साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए गए हैं। इसलिए कोर्ट का फैसला आने तक रिक्त पदों को भरने के लिए जारी काउंसिलिंग के शेड्यूल को रद किया जाए। कृष्णा सिंह, रवि प्रकाश गौतम, अमित कुमार आदि ने मांग की है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/69000_61.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP