Skip to main content

नई शिक्षा नीति में सीबीएसई का प्रोफेशनल कोर्स पर जोर

नई शिक्षा नीति में सीबीएसई का प्रोफेशनल कोर्स पर जोर


नई शिक्षा नीति में सीबीएसई का फोकस अब व्यावसायिक कोर्स की तरफ है। बोर्ड की तैयारी है कि 2025 तक नई शिक्षा नीति के तहत वह अपने 50 फीसदी छात्रों को इन प्रोफेशनल कोर्स में पारंगत बनाएगा। बोर्ड ने  माइक्रोसाफ्ट कंपनी के साथ समझौता किया है। इसके तहत छात्रों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग सहित कई अन्य कोर्स पढ़ाए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से दसवीं के 18 एवं बारहवीं के लिए 38 प्रोफेशनल कोर्स को अपग्रेड किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से पहले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का काम चल रहा है। 



सीबीएसई की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में वैज्ञानिक सोच एवं उनकी अभिरूचि के अनुसार प्रेरित करने की पहल का बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रणजीत सिंह ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि बोर्ड का मानना है कि कोई छात्र-छात्रा जिस विधा में पारंगत है, उसे उसकी पसंद के आधार पर प्रशिक्षित किया जाए। सीबीएसई ने प्रोफेशनल कोर्स को बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।  बोर्ड की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए उन्हें लिंक एवं क्यूआर कोड दिया है।


सीबीएसई ने माइक्रोसाफ्ट कंपनी को कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्रों के लिए प्रोफेशनल कोर्स के लिए पाठ्य सामग्री करने के लिए कहा है, इसमें स्कूल के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। अब देखा जाए तो सीबीएसई की ओर से छात्रों में रचनात्मक कौशल का विकास करने का प्रयास कक्षा छह से ही शुरू हो जाएगा। बोर्ड कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए नौ स्किल माड्यूल तैयार कर रहा है। नई शिक्षा नीति में सरकार का प्रयास है कि जो जानकारी वर्तमान समय में 12 वीं के छात्र प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करके हासिल कर रहे हैं, उसे कक्षा छह से आठवीं कक्षा में ही लागू कर दिया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_626.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP