Skip to main content

यूपी बोर्ड : परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रधानाचार्यों को चवन्नी, बोर्ड परीक्षा फीस बढ़ी, प्रधानाचार्य के खर्च का हिस्सा यथावत

यूपी बोर्ड : परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रधानाचार्यों को चवन्नी, बोर्ड परीक्षा फीस बढ़ी, प्रधानाचार्य के खर्च का हिस्सा यथावत

◆ प्रति छात्र प्रधानाचार्य को खर्च करने पड़ते हैं दस रुपये से ज्यादा 
◆ बोर्ड परीक्षा फीस बढ़ी, प्रधानाचार्य के खर्च का हिस्सा यथावत




प्रयागराज : भले ही 25 पैसा या 50 पैसा चलन से बाहर हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी बोर्ड) इसे अभी भी चला रहा है। परीक्षार्थियों से ली जाने वाली परीक्षा फीस तो बोर्ड बढ़ाता रहा, लेकिन फार्म भराने के खर्च के रूप में प्रति छात्र प्रधानाचार्यों को विगत कई वर्षों से 25 व 50 पैसा ही दे रहा है। वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए भी प्रधानाचार्य को वही चवन्नी (25 पैसा) और अठन्नी ( 50 पैसा ) दिया जाना तय किया है। यह स्थिति तब है, जब प्रधानाचार्य को प्रति फार्म दस रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। इससे प्रधानाचार्यों में रोष है।

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि जारी करने के साथ ही परीक्षा शुल्क का विवरण भी जारी किया है। इसके मुताबिक हाईस्कूल के संस्थागत छात्र-छात्राओं से 500 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा एक रुपया अंकपत्र शुल्क और प्रधानाचार्य के प्रयोग के लिए 25 पैसा निर्धारित किया गया है। इसी तरह इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपया प्रति परीक्षार्थी लिया जाएगा। एक रुपया अंकपत्र शुल्क के साथ प्रधानाचार्य के प्रयोग के लिए 25 पैसा ही अनुमन्य है। यहां से शुरू होता है कालेजों के प्रधानाचार्य का दर्द कुछ साल पहले की बात करें तो बोर्ड परीक्षा शुल्क 197 से बढ़कर अब 500 और 600 रुपया पहुंच गया है, लेकिन प्रधानाचार्य के हिस्से में वही 25 पैसा कई वर्षों से आ रहा है। प्रधानाचार्य खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं, लेकिन उनमें इस मानदंड को लेकर गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि एक एक परीक्षार्थी की फीडिंग, त्रुटि होने पर संशोधन, प्रिंटआउट कापी निकालकर डीआइओएस को प्रेषण सहित अन्य प्रक्रिया में बीस रुपये तक खर्च हो जाते हैं। वह कहते हैं कि कितनी भी किफायत की जाए तो भी दस रुपये से कम खर्च नहीं होता। उनका कहना है कि इस स्थिति को सुधारा जाना चाहिए।




source http://www.primarykamaster.in/2021/08/500.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP