Skip to main content

संस्कृत स्कूलों की भी शिक्षक भर्ती कराएगा परीक्षा नियामक प्राधिकारी

संस्कृत स्कूलों की भी शिक्षक भर्ती कराएगा परीक्षा नियामक प्राधिकारी

प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती परीक्षा भी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कराएगा। सात अगस्त की बैठक में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय को निर्देश दिया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया पूर्ण कराएं।



सरकार ने 28 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद (संस्थानों के प्रधानों, अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति एवं सेवा शर्ते) विनियमावली-2009 में संशोधन के बाद सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों के चयन का अधिकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को दे दिया था।

इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने संस्कृत स्कूलों में भर्ती शुरू करने से पूर्व 3 अप्रैल 2018 को चयन बोर्ड की नियामवली में संशोधन का प्रस्ताव मांगा था। जिसके जवाब में तत्कालीन सचिव नीना श्रीवास्तव ने 9 अप्रैल 2018 को नियमावली में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव संयुक्त सचिव शासन को भेज दिया था। हालांकि उसके बाद चयन बोर्ड ने यह परीक्षा कराने से इनकार कर दिया।

शासन ने यूपी बोर्ड को परीक्षा की जिम्मेदारी देनी चाही, लेकिन यूपी बोर्ड ने भी हाथ खड़े कर दिए। अंतत: सालों से ठप संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी को दी गई है। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में तकनीकी कर्मचारियों, टेक्निकल इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भी मांग लिया है। ताकि भविष्य में परीक्षाओं के संचालन की समुचित व्यवस्था निर्धारित की जा सके।

प्रदेश के 567 माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों के 1471 पद खाली हैँ। प्रधानाध्यापकों के 567 पदों में से 352 जबकि शिक्षकों के 2073 पदों में से 1119 पद रिक्त हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_21.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP