Skip to main content

यूपी बोर्ड 2023 : अगले साल होने वाले बोर्ड में 58.78 लाख छात्र देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड 2023 : अगले साल होने वाले बोर्ड में 58.78 लाख छात्र देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से एक नए फॉर्मेट में बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी। आगामी वर्ष के लिए फाइनल परीक्षा मार्च 2023 में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। फाइनल से पहले, स्कूलों को जनवरी में प्री-बोर्ड और सितंबर तक पढ़ाए जाने वाले सिलेबस के आधार पर अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा गया है।



कक्षा 10 और 12 के लिए प्री-बोर्ड 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। अर्ध-वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर, स्कूल छात्रों के प्रदर्शन का आकलन करते हैं और फाइनल बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रित तैयारी सुनिश्चित करने के लिए एक्स्ट्रा कक्षाएं प्रदान करते हैं।

यूपीएमएसपी ने कहा, सटीक  सिलेबस की डिटेल्स अभी तक बाहर नहीं जारी की गई है। हालांकि इस साल परीक्षा पैटर्न अलग होगा। प्रश्न पत्रों को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। पहला मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन, दूसरा सब्जेक्टिव क्वेश्चन।

यूपी बोर्ड 2023 में शामिल होंगे इतने छात्र

अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में 58.78 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की सूचना वेबसाइट पर 30 अगस्त तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय तक 10वीं में 31,28,318 (31,19,372 रेगुलर व 8,946 प्राइवेट) और 12वीं में 27,50,130 (25,83,433 रेगुलर व 1,66,697 प्राइवेट) कुल 58,78,448 विद्यार्थियों के आवेदन मिले हैं।

यूपी बोर्ड ने आगे बढ़ाई 9वीं, 11वीं पंजीकरण की समय सीमा

यूपी बोर्ड  ने लाखों छात्रों को राहत देते हुए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी है।

जो छात्र पंजीकरण नहीं करा पाए हैं उनके लिए अभी भी समय है। छात्र कक्षा 9 और 11 के लिए बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल संचालक प्रत्येक विषय के लिए 50 रुपये कोषागार जमा कराकर बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/09/2023-5878-10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP