Skip to main content

अर्हता के पेच में फंसी 48 हजार बेटियों की फीस माफी

अर्हता के पेच में फंसी 48 हजार बेटियों की फीस माफी

● शिक्षा निदेशालय से शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

● सत्र आधा बीतने के बावजूद फीस माफी पर निर्णय नहीं



प्रयागराज : निजी स्कूलों में पढ़ रही दो बहनों में से एक की फीस माफी की मुख्यमंत्री की घोषणा अर्हता के पेच में फंसी है। शिक्षा निदेशालय के अफसरों ने पूर्व में 48 हजार छात्राओं की फीस माफी का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। बाद में संशोधित प्रस्ताव भेजा गया कि इस योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को दिया जाए जिनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये सालाना से कम हो।



हालांकि आय सीमा पर शासन स्तर से कोई निर्णय न हो सकने के कारण आधा सत्र बीतने के बावजूद जरूरतमंद बेटियों के हाथ खाली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल गांधी जयंती (दो अक्तूबर) पर निजी स्कूलों से अपील की थी कि दो बहनें एक साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग एक छात्रा की फीस का प्रबंध करे। उसके बाद विधानसभा चुनाव के कारण कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री घोषणा प्रकोष्ठ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने शिक्षा विभाग के अफसरों से प्रस्ताव मांगा था। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव ने सीएम की घोषणा के अनुपालन के लिए 13 अप्रैल को पत्र जारी कर सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों से छात्राओं के संबंध में जानकारी मांगी थी। लेकिन 11 महीने बाद भी जरूरतमंद बेटियों को घोषणा का लाभ नहीं मिल सका है। शिक्षा निदेशालय के सूत्रों की मानें तो 2.5 लाख आय सीमा तय होने पर लाभार्थियों की संख्या कम हो सकती है।

प्रयागराज में 3182, बरेली में 284 छात्राओं को इंतजार

प्रयागराज मंडल में 3182 छात्राओं को फीस माफी का इंतजार है। इसमें सर्वाधिक 2833 छात्राएं प्रयागराज की हैं। बरेली मंडल की 284 छात्राओं की फीस माफ करने का प्रस्ताव है। बरेली से 126, पीलीभीत से 21, शाहजहांपुर से 84 और बदायूं से 23 छात्राओं का नाम भेजा गया है। वहीं अलीगढ़ में 127 बेटियों को फीस माफी का इंतजार है।




source http://www.primarykamaster.in/2022/09/48.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP