Skip to main content

छात्र - छात्राओं की ई-मेल आइडी गड़बड़, सत्यापन के निर्देश, यूपी बोर्ड ने मुख्यमंत्री की 100 दिन कार्ययोजना में कराई थी तैयार

छात्र - छात्राओं की ई-मेल आइडी गड़बड़, सत्यापन के निर्देश, यूपी बोर्ड ने मुख्यमंत्री की 100 दिन कार्ययोजना में कराई थी तैयार

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुरुआती 100 दिन की कार्ययोजना के तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के छात्र-छात्राओं की आनन फानन बनवाई गई ई-मेल आइडी में गड़बड़ियां सामने आई हैं। कुछ जिलों से एक ही विद्यार्थी के नाम पर पूरे विद्यालय के छात्रों की ई-मेल आइडी बना दी गई है। इसके अलावा भी त्रुटियां हैं। यह स्थिति सामने आने पर यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों को ई-मेल आइडी अविलंब सत्यापित कराकर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।



बोर्ड की परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी तैयार कराने के निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिए गए थे। जिस समय यह कार्य शुरू किया गया, उस समय विद्यालयों में परीक्षा के बाद अवकाश हो चुका था, जिससे विद्यार्थियों की उपस्थिति विद्यालयों में नहीं थी। इस कार्य की शासन निगरानी कर रहा था, ऐसे में प्रधानाचार्यों पर ई-मेल आइडी तेजी से बनाने का दबाव था । दबाव में प्रधानाचार्यों ने रिकार्ड बनाते हुए विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी तैयार करा दी, लेकिन अब उसमें गड़बड़ी सामने आई हैं। जिन विद्यालयों से एक या दो चार विद्यार्थियों के नाम पर सभी की ई-मेल आइडी बना दी गई है, वहां सभी विद्यार्थियों की ई-मेल बनाए जाने की मंशा ही पूरी नहीं हुई। अब इस गड़बड़ी को अविलंब दुरुस्त कराने के निर्देश बोर्ड सचिव ने दिए हैं। इसके अलावा हाईस्कूल पास हुए तमाम विद्यार्थी प्रदेश के बाहर दूसरे बोर्ड के विद्यालयों में चले गए हैं। इसके अलावा कक्षा 11 में तमाम विद्यार्थी दूसरे प्रदेशों के बोर्डों से भी आए हैं। क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए सत्यापन कराते हुए ई-मेल आइडी शत-प्रतिशत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/100.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP