Skip to main content

सीयूईटी में नहीं हुए सफल तो आगे की राह कठिन, सीयूईटी के आयोजन पर छात्रों ने उठाए सवाल गिनाईं खामियां

सीयूईटी में नहीं हुए सफल तो आगे की राह कठिन, सीयूईटी के आयोजन पर छात्रों ने उठाए सवाल गिनाईं खामियां

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा में लगातार हो रहीं गड़बड़ियों से छात्र परेशान हैं। प्रवेश परीक्षा में देरी से उनके लिए आगे की राहत कठिन होने जा रही है। छात्र चाहते हैं कि पूर्व की भांति विश्वविद्यालय अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा कराएं।



सीयूईटी के दूसरे चरण की परीक्षाएं छह, सात एवं 10 अगस्त को प्रस्तावित थीं, जो अब क्रमशः 14, 22 एवं 23 अगस्त को होंगी। इससे पूर्व पहले चरण की प्रवेश सकता परीक्षाओं में छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बार तो प्रवेश परीक्षा से 12 घंटे पहले प्रवेश पत्र जारी किए गए तो अभ्यर्थियों को पता चला कि परीक्षा केंद्र उनके घर से पांच-छह सौ किलोमीटर की दूरी पर है।


स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिय (एसएफआई) के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मौर्य और सचिव विवेक विक्रम का कहना है कि सीयूईटी की जो हालत है कि उससे स्पष्ट है कि अक्तूबर से पहले नया सत्र शुरू नहीं हो सकेगा। जो अभ्यर्थी कम अंकों के कारण क्वालीफाई कर पाएंगे, उनके लिए सीयूईटी से बाहर अन्य विश्वविद्यालयों में भी दाखिला मुश्किल होगा, क्योंकि तब अन्य विश्वविद्यालयों की सीटें भर चुकी होंगी।

ऐसी परिस्थिति में छात्रों का अकादमिक वर्ष बेकार भी जा है । इलाहाबाद विश्वविद्यालय ( इविवि ) का ही उदाहरण लें तो यहां विश्वविद्यालय के स्तर से पीजी की प्रवेश परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है और अगले हफ्ते रिजल्ट भी आने वाला है, जबकि सीयूईटी में अनियमितता के कारण इविवि में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया फंसी हुई है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_80.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP