Skip to main content

शिक्षा विभाग के बाबुओं के 130 गड़बड़ तबादले संशोधित, दोषियों पर गिरेगी गाज, नए आदेश जारी, प्रस्तावित धरना स्थगित

शिक्षा विभाग के बाबुओं के 130 गड़बड़ तबादले संशोधित, दोषी बाबुओं पर गिरेगी गाज, नए आदेश जारी, प्रस्तावित धरना स्थगित 


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के समूह ग के 130 गड़बड़ तबादलों को संशोधित कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने इनके संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही तबादलों में गड़बड़ी की गाज कार्रवाई से जुड़े बाबुओं पर गिराई गई है। निदेशालय स्तर के तीन बाबुओं के अलावा विभिन्न जिलों से गलत सूचना भेजने वाले बाबुओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। साथ ही चार्जशीट तैयार होते ही इन बाबुओं का निलंबन करने की भी तैयारी है।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने तीन सदस्यीय समिति बनाई थी। वहीं खबर का संज्ञान लेते हुए 27 जुलाई को शासन ने दोषियों पर कार्रवाई कर तबादलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जांच के बाद शिक्षा विभाग ने भी 124 मामलों में गड़बड़ी पकड़ी थी और अब कुछ और मामलों के परीक्षण के बाद गड़बड़ियों को दुरुस्त करके नए आदेश जारी किए गए हैं।


अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार सभी आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद 130 तबादलों में संशोधन किया गया है। इनमें जिन कर्मियों का तबादला बिना रिक्त वाले स्थान पर हो गया था, उनका नजदीकी विभाग में रिक्त पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं विकलांग व सेवानिवृत्त की तारीख नजदीक होने वाले कर्मियों के तबादले में भी उनकी दिक्कत देखते हुए संशोधन किया गया है। जिले से बाहर किए गए कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का तबादला जिले में रिक्त पद पर किया गया है।


कई अन्य मामले भी दुरुस्त किए गए हैं। वहीं गड़बड़ी के दोषी जिन बाबुओं पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें जिले वाले वह बाबू हैं, जिन्होंने तैनाती या फिर गलत सूचना दी। इनके नाम एक-दो दिन में चिह्नित हो जाएंगे। वहीं निदेशालय स्तर पर तीन बाबू चिह्नित किए गए हैं। फिलहाल चिह्नित बाबुओं के नाम उजागर नहीं किए गए हैं। इनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार करके अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।


कर्मचारियों का आज प्रस्तावित धरना स्थगिततबादलों में गड़बड़ी सुधारने की सूचना मंगलवार को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा दिए जाने के बाद यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन ने 10 अगस्त को लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव व महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार संगठन का धरना 22 अगस्त तक स्थगित करने का निर्णय किया गया है।


अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने कहा है कि संगठन की अन्य मांगों पर भी जल्द कार्रवाई होगी। महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक संशोधित तबादला आदेशों के अतिरिक्त जो तबादले और गड़बड़ निकलेंगे, उन्हें भी दुरुस्त करने का आश्वासन मिला है। इसी क्रम में धरना स्थगित किया गया है।



source http://www.primarykamaster.in/2022/08/130.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP