Skip to main content

उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों को संवारने और पुनर्निर्माण की तैयारी, स्मार्ट क्लास के लिए बीएसए को प्रस्ताव भेजने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों को संवारने और पुनर्निर्माण की तैयारी, स्मार्ट क्लास के लिए बीएसए को प्रस्ताव भेजने के निर्देश


लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) से भी होगा। इस योजना में सिर्फ चयनित विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराया जा सकेगा साथ ही वहां स्मार्ट क्लास संचालित हो सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में 12 अगस्त तक प्रस्ताव मांगा गया है। अल्पसंख्यक बाहुल्य पिछले क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व कौशल विकास से संबंधित कार्यों को कराने के लिए जिलों के चिन्हित विकास क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्र व जिला मुख्यालयों में पीएमजेवीके योजना संचालित है। जहां भी अल्पसंख्यक आबादी कुल आबादी का 25 प्रतिशत से अधिक है वहां इस योजना के तहत कार्य कराया जाएगा।



निर्देश है कि ऐसे क्षेत्रों में स्थित बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाए। ज्ञात हो कि विद्यालयों का कायाकल्प अभी तक शिक्षा के अलावा ग्राम पंचायतों को मिलने वाले धन से कराया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उन विद्यालयों के दोबारा निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाए, जहां कार्य बेहद आवश्यक हैं। साथ ही ये भी देखा जाए कि पूर्व में उक्त विद्यालय किसी योजना में प्रस्तावित या स्वीकृत न हों।


साथ ही जहां विद्यालय निर्माण के लिए निर्विवाद निश्शुल्क भूमि उपलब्ध हो का प्रस्ताव भेज सकते हैं। साथ ही महानिदेशक ने जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों से विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या दूर कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की जाएगी जहां पर वर्षा के दौरान जलभराव हो जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी वहां के बीडीओ से संपर्क करके समस्या की जानकारी देंगे। कार्य का तकनीकी अधिकारियों से मनरेगा के तहत प्रस्ताव बनाकर संबंधित ग्राम पंचायत के माध्यम से कार्य कराया जाए।



source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_8.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP