Skip to main content

यूपी : डीएलएड 2021 प्रथम सेमेस्टर में 63% प्रशिक्षु फेल, क्लिक करके देखें रिजल्ट

यूपी : डीएलएड 2021 प्रथम सेमेस्टर में 63% प्रशिक्षु फेल।



परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को डीएलएड के विभिन्न सत्रों की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। सर्वाधिक 124319 प्रशिक्षु डीएलएड 2021 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा में उपस्थित 120852 प्रशिक्षुओं में से 75956 (62.85%) फेल हो गए। 44681 (36.97%) प्रशिक्षु पास हो सके। 3467 अनुपस्थित रहे और 199 का परिणाम अपूर्ण है।



डीएलएड 2019 तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 51866 प्रशिक्षुओं में से 50148 उपस्थित हुए। इनमें से 15434 (30.77%) पास हो सके और 34621 (66.75%) फेल हो गए। डीएलएड 2019 द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकृत 29375 प्रशिक्षुओं में से 25771 उपस्थित हुए। इनमें से 12344 (47.89%) पास हो सके और 13415 (52.05%) फेल हो गए।

डीएलएड 2018 चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकृत 11605 प्रशिक्षुओं में से 11365 उपस्थित हुए। इनमें से 3869 (34.04%) पास जबकि 7485 (65.86%) फेल हो गए। डीएलएड 2018 तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में पंजीकृत 9654 प्रशिक्षुओं में से 9558 उपस्थित हुए। इनमें से 3431 (35.89%) पास और 6112 (63.94%) फेल हैं।

डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में शामिल 5372 प्रशिक्षुओं में से 1931 (35.94%) पास और 3441 (64.05%) फेल हैं। डीएलएड 2017 चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में समिलित 2634 प्रशिक्षुओं में से 2066 (78.43%) पास और (21.48%) फेल हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/2021-63.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP