Skip to main content

औरैया के BEO पर फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप, महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश

औरैया के BEO पर फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र से नौकरी पाने का आरोप, महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश 


औरैया। खंड शिक्षा अधिकारी अछल्दा अवनीश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कभी छात्रों के अभिभावकों से आधार कार्ड बनवाने की एवज में वसूली करने तो कभी विभागीय कार्यो में लापरवाही करने के कारण विवादों में रहे खंड शिक्षा अधिकारी पर अब फर्जी दिव्यांग पत्र लगाकर नौकरी पाने के आरोप लगे हैं। इस मामले की हुई शिकायत के बाद महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जांच कराने के आदेश दिए हैं।


अछल्दा के माखनपुर अघासी निवासी भाजपा नेत्री मनु ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद से शिकायत की थी कि जिले में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय में सांठगांठ कर 75 प्रतिशत दिव्यांग होने का प्रमाणपत्र बनवा लिया है और इस प्रमाणपत्र का प्रयोग कर लोक सेवा आयोग व बेसिक शिक्षा विभाग के साथ धोखाधड़ी कर बतौर बीईओ नौकरी पा ली है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में यह भी दावा किया है कि अवनीश यादव बमुश्किल 20 प्रतिशत दिव्यांग है।


शिकायती पत्र में कु. मनु ने मेडिकल बोर्ड गठित कर अवनीश यादव की विकलांगता की भौतिक जांच कराकर सेवा से बर्खास्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 15 दिन में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से जांच के संबंध में पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल बोर्ड के माध्यम से रिपोर्ट ली जाएगी, जो तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।





source http://www.primarykamaster.in/2022/08/beo.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP