Skip to main content

माध्यमिक शिक्षा निदेशक को आदेश पालन का अंतिम अवसर, एक माह में आदेश का पालन न होने पर तय किया जाएगा अवमानना का आरोप

माध्यमिक शिक्षा निदेशक को आदेश पालन का अंतिम अवसर, एक माह में आदेश का पालन न होने पर तय किया जाएगा अवमानना का आरोप


प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सरिता तिवारी को अंतरिम आदेश का पालन करने का अंतिम अवसर दिया है। कोर्ट ने आदेश का अनुपालन न होने को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एक माह में आदेश का पालन न होने की स्थिति में अधिकारी को तलब कर अवमानना का आरोप तय किए जाएगा।



यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने अलीगढ़ के बिसारा इंटर कॉलेज के बर्खास्त शिक्षक सुधीर कुमार शर्मा की अवमानना याचिका पर दिया है। याची को 2005 में प्रबंधन समिति ने मौलिक रिक्ति के सापेक्ष नियुक्त किया था।


 नियुक्ति के समय शिक्षक ने राष्ट्रीय पत्राचार संस्थान कानपुर से शिक्षा अलंकार डिग्री प्रस्तुत की थी। विभाग द्वारा वेतन जारी न होने पर दाखिल याचिका को निस्तारित करते हुए हाईकोर्ट ने डीआईओएस को गुणदोष के आधार पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। जिसके बाद विभाग ने 2014 में वित्तीय सहमति प्रदान कर दी थी, लेकिन 2021 में अलीगढ़ के अरुण कुमार ने विनोद कुमार उपाध्याय केस के निर्देश के आधार पर याची की नियुक्ति को चुनौती दी। जिसके बाद विभाग ने प्रशिक्षण उपाधि को अवैध पाते हुए याची को बर्खास्त कर दिया था। सेवा समाप्ति के विरुद्ध दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को स्थगित कर दिया था, लेकिन विभाग ने पिछले चार महीनों में स्थगनादेश का अनुपालन नहीं किया।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_9.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP