Skip to main content

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को, दो पालियों में होगा पेपर

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को, दो पालियों में होगा पेपर


दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से सायं सवा पांच बजे के बीच कराई जाएगी। परीक्षा जनपद मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धारित केंद्रों पर होगी।



यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। हाईस्कूल में 17745 और इंटरमीडिएट में 16576 विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8 से 11.15 बजे के बीच संपन्न होगी।

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से सायं सवा पांच बजे के बीच कराई जाएगी। परीक्षा जनपद मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से निर्धारित केंद्रों पर होगी। उन्हें निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहे।

परीक्षा कक्ष में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से क्रियाशील रहें। प्रश्नपत्रों के रखरखाव की व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति डबल लॉक युक्त आलमारी में ही की जाएगी।

इसके साथ ही इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्था एवं सह केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in  से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें अथवा पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर लें। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। 

22 से 24 अगस्त के बीच होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के मुताबिक हाईस्कूल-इंटर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) 22 से 24 अगस्त के बीच होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP