Skip to main content

एडेड माध्यमिक शिक्षकों के तबादले में गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब, ऑफलाइन तबादले पर छह बिन्दुओं पर मांगी रिपोर्ट

एडेड माध्यमिक शिक्षकों के तबादले में गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब,  ऑफलाइन तबादले पर छह बिन्दुओं पर मांगी रिपोर्ट

● स्थानान्तरित शिक्षकों की सूची प्रकाशित न करने पर भी सवाल


प्रयागराज । सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के 60 से अधिक वीआईपी शिक्षकों के बैकडोर से ऑफलाइन तबादले पर जवाब तलब किया गया है।  प्रकाशित समाचार ‘माध्यमिक के तबादले पर उठे सवाल’ का संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव से छह बिन्दुओं पर रिपोर्ट तलब की है। रोक के बावजूद ऑफलाइन तबादले करने, इसकी सूचना शिक्षकों को न देने और सूची जारी न करने पर सवाल उठाए थे। जिन छह बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है, उनमें यह तीन बिंदु भी शामिल हैं।



निदेशक ने पूछा है कि 16 जुलाई 2019 को रोक के बाद शासन के किस आदेश से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया गया। शासन की ओर से स्थानान्तरण के लिए आदेश होने के बाद सार्वजनिक सूचना कब प्रसारित कराई गई। 


30 जून 2022 तक जारी किए गए स्थानान्तरण आदेश से संबंधित पत्रावलियां किन-किन तिथियों में शिक्षा निदेशालय में प्राप्त हुईं हैं और किनका-किनका स्थानान्तरण किया गया है। किन-किन पत्रावलियों में स्थानान्तरण के आदेश किन कारणों से जारी नहीं किए जा सके, आख्या सहित इसकी सूची भी मांगी गई है।


उच्चस्तरीय संदर्भों की सूची आख्या सहित मांगी गई है। इसके साथ ही यह भी पूछा है कि यदि किए गए स्थानान्तरण नियम संगत हैं तो सूची क्यों नहीं प्रकाशित कराई गई। ऑनलाइन स्थानान्तरण की प्रक्रिया कोर्ट में लंबित होने की स्थिति में आपके स्तर से शासन एवं न्यायालय में स्थानान्तरण के लिए क्या-क्या प्रयास किए गए, इसकी भी विस्तृत आख्या मांगी गई है।



source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP