Skip to main content

मिड-डे मील में बच्चों को मिल रहा फोर्टिफाइड चावल

मिड-डे मील में बच्चों को मिल रहा फोर्टिफाइड चावल


प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूल के बच्चों को मिड डे मील में फोर्टिफाइड चावल ही मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (यूएनडब्ल्यूएफपी) की ओर से बुधवार को गोमती नगर के एक होटल में आयोजित कार्यशाला में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त अरुण कुमार ने यह जानकारी दी। 



उन्होंने बताया कि प्रदेश के 31 जिलों के राशन कार्डधारकों को आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी -12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर फोर्टिफाइड चावल का वितरण जून माह में किया गया है। मार्च 2023 तक प्रदेश के 60 जिलों के कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) में फोर्टिफाइड चावल का वितरण शुरू हो जाएगा।


फोर्टिफाइड चावल से दूर होगा कुपोषण

फोर्टिफाइड चावल एनीमिया की स्थिति में सुधार करता है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें, रक्त की सामान्य ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है और कम लाल रक्त कोशिकाओं के कारण कमजोरी, थकान, अनिद्रा, सिरदर्द, मतली जैसी परेशानी होती है। जो लंबी अवधि में कुपोषण का रूप धारण कर लेती है। फोर्टिफाइड चावल में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी -12 होता है। जो लाल रक्त कोशिकाओं के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_11.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP