Skip to main content

12वीं की मूल्यांकन प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज

12वीं की मूल्यांकन प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज


’>>सीबीएसई, आइसीएसई की नीति में दखल नहीं: कोर्ट

’>>परीक्षाएं रद करने को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज


नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों बोडरें की 12वीं की मूल्यांकन प्रणाली पर अपनी मुहर लगाते हुए कहा कि सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड की घोषित मूल्यांकन नीति मे दखल देने की जरूरत नहीं है, इसमें सभी छात्रों की चिंताओं का ध्यान रखा गया है।



ये आदेश मंगलवार को जस्टिस एएम खानविल्कर और जस्टिस दिनेश महेश्वरी की पीठ ने सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड की 12वीं की मूल्यांकन प्रणाली पर उठाई गई आपत्तियों पर सुनवाई के बाद दिये। कोर्ट ने 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं कराए जाने की मांग भी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि परीक्षाएं कराना किसी की अवधारणा के आधार पर नहीं तय हो सकता। सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड स्वायत्त हैं। उन्होंने जनहित को ध्यान मे रखते हुए परीक्षाएं रद करने का निर्णय लिया है। पीठ ने कहा कि 12वीं की अन्य परीक्षाओं से तुलना नहीं की जा सकती। इसमें करीब 20 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। दूसरी परीक्षाओं मे इतने छात्र नहीं होते।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/12_23.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP