Skip to main content

वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ अभियान आज से, जनप्रतिनिधियों को याद दिलायेंगे संकल्प पत्र का वादा

वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ अभियान आज से, भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों को याद दिलायेंगे संकल्प पत्र का वादा


बलिया। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय इकाई की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार 21 जून से जिले में शिक्षामित्र 'वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ महाअभियान चलायेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों व भाजपा से जुड़े विधायकों को पत्र देकर भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किये गये वादे को याद दिलाया जायेगा।



जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि ट्विटर अभियान की सफलता र के बाद अब 'वादा निभाओ, शिक्षामित्र बचाओ महाअभियान छेड़ते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा से जुड़े सभी मंत्री व ने विधायकों को शिक्षा मित्रों के स्थायीकरण के लिए पत्रक दिया जायेगा। पत्रक के माध्यम से भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में शिक्षामित्रों से किया वादा याद दिलाते हुए स्थाई समाधान की मांग की जायेगी। 


कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव के समय शिक्षामित्रों से जो वादा किया था, उसे अभी तक पूरा नहीं किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय शेष रह गया है। इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि सत्ताधारी पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्रक देकर पुनः स्मरण कराया जाएगा। इसके बाद भी यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_53.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP