Skip to main content

कुलपतियों के साथ समीक्षा में राज्यपाल ने दिए निर्देश, विद्यार्थियों की डिग्री उनके पते पर भेजें विश्वविद्यालय

कुलपतियों के साथ समीक्षा में राज्यपाल ने दिए निर्देश, विद्यार्थियों की डिग्री उनके पते पर भेजें विश्वविद्यालय

प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की डिग्री को उनके पते पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उचित होगा कि डिजिटल लॉकर पर डिग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।



प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की डिग्री को उनके पते पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उचित होगा कि डिजिटल लॉकर पर डिग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

राज्यपाल मंगलवार ने राजभवन में समीक्षा के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय व गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा के कुलपतियों को पूर्ण पारदर्शिता व शुचिता के साथ नियुक्ति करने और तय मापदंडों का पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को अपने महिला अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे कृषि एवं पशुपालन और ग्रामीण विकास के अन्य कार्यक्रम भी संचालित करने को कहा।

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के आस-पास के गांवों को गोद लेकर उसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने का आह्वान किया ताकि कुपोषित व क्षय रोग ग्रसित बच्चों को रोग मुक्त किया जा सके। राज्यपाल ने महालेखाकार की ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण, दिए गए अग्रिम की समय से वसूली और कार्मिकों के वेतन से पेंशन के लिए की जा रही अंशदान कटौती को नियमानुसार खातों में जमा कराने का निर्देश दिया। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी डा. पंकज जानी समेत अन्य मौजूद रहे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_312.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP