Skip to main content

शिक्षा निदेशालय में लंबे समय से जमे प्रशासनिक अधिकारियों के बदल गए पटल

शिक्षा निदेशालय में लंबे समय से जमे प्रशासनिक अधिकारियों के बदल गए पटल


प्रयागराज : शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में प्रशासनिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है। कुल 11 अधिकारियों में कुछ ही ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही पटल पर जमे थे, वहीं कई ऐसे हैं जिनके पटल में कुछ साल पहले ही बदलाव हुआ था और अब फिर उनके पटल बदल गए हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी अफसर हैं जो सेवानिवृत्ति के कगार पर हैं फिर भी उनका पटल बदला गया है।



अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महेंद्र देव का कहना है कि शासन के निर्देश पर जनहित में कार्य में तेजी लाने के लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों का पदस्थापन कर दिया है। इनमें राजेंद्र कुमार गुप्ता को प्रशासनिक अधिकारी बेसिक से सार्वजनिक निर्माण विभाग बेसिक, चंद्रपाल सिंह को प्रशासनिक अधिकारी अधिष्ठान से नियुक्ति एक बेसिक, सुजीत कुमार पाल को नियुक्ति राजपत्रित माध्यमिक से नियुक्ति प्रवक्ता, विनोद कुमार को आई एक अनुभाग से प्रशासनिक अधिकारी बेसिक, मनोज कुमार को लेखा अनुभाग कैशियर की जगह सामान्य दो अनुभाग, सलमान जमीर उस्मानी को अर्थ पांच अनुभाग से प्रशासनिक अधिकारी सेवाएं, मालविका सिन्हा को प्रशासनिक अधिकारी सेवाएं से अर्थ छह अनुभाग, पूनम मिश्र को सामान्य अनुभाग दो से आडिट दो अनुभाग, राजकुमार जायसवाल को शिक्षा माध्यमिक अनुभाग से अर्थ एक अनुभाग, कमल नारायण चतुर्वेदी को पत्रचार शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज से प्रशासनिक अधिकारी अधिष्ठान, अशोक कुमार त्रिपाठी नियुक्ति प्रवक्ता से सार्वजनिक निर्माण विभाग माध्यमिक के पद पर भेजा गया है।


दो को अतिरिक्त प्रभार, प्रयागराज में अफसरों की कमी

शिक्षा निदेशालय में प्रशासनिक अधिकारियों के बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। असल में प्रयागराज व लखनऊ दोनों जगहों पर निदेशालय है। लखनऊ में जो कर्मचारी पदोन्नति पाकर प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं वे वेतनक्रम का लाभ लेते हैं लेकिन पद लेने के इच्छुक नहीं होते, क्योंकि इसके लिए उन्हें प्रयागराज आना पड़ेगा। इसलिए प्रयागराज में अफसरों की कमी है। इस बार भी प्रशासनिक अधिकारी सुजीत कुमार पाल को नियुक्ति राजपत्रित माध्यमिक व राजकुमार जायसवाल को माध्यमिक अनुभाग का अतिरिक्त कार्य अगले आदेश तक देखते रहने का आदेश दिया गया है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_257.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP