Skip to main content

नए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का इंतजार, शिक्षक भर्ती व डीएलएड प्रवेश के कार्य प्रभावित

नए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का इंतजार, शिक्षक भर्ती व डीएलएड प्रवेश के कार्य प्रभावित


परेशानी
● ’कार्यभार ग्रहण न करने से भर्ती व प्रवेश के कार्य प्रभावित
● ’मुख्यमंत्री दे रहे हैं लगातार भर्तियां तेजी से कराने के निर्देश
● डीएलएड में दिलाना है प्रवेश

प्रयागराज : तबादला आदेश के एक सप्ताह बाद भी नए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इससे नई भर्ती व डीएलएड 2020 में प्रवेश आदि की तैयारियां प्रभावित हैं। कहा जा रहा है कि नए अफसर यहां ज्वाइन करने में आनाकानी कर रहे हैं, इसीलिए नियमित अंतराल पर कई दिन बाद आने की बातें कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री लगातार भर्तियां तेजी से कराने के निर्देश दे रहे हैं।



प्रयागराज में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव रहे अनिल भूषण चतुर्वेदी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें एससीईआरटी लखनऊ में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण के पद पर भेजा गया है, जबकि उनकी जगह संजय कुमार उपाध्याय को भेजा गया है। नए सचिव के न आने से अनिल भूषण भी लखनऊ में ज्वाइन नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास परीक्षाओं के तमाम गोपनीय कार्य होते हैं और उनका हस्तांतरण जरूरी है। इससे एक नहीं दो पदों पर तैनाती लंबित है। 


नए सचिव को डीएलएड 2020 में प्रवेश दिलाना है। शासन इसकी समय सारिणी भी घोषित कर चुका है। 15 जुलाई को विज्ञापन व आनलाइन आवेदन लेने हैं। इसके लिए कई स्तर पर कार्य लंबित है। वहीं, एडेड जूनियर हाईस्कूल की लिखित परीक्षा करानी होगी, क्योंकि प्रस्तावित परीक्षा पंचायत चुनाव के कारण स्थगित हो चुकी है। अभी तक इसकी तारीख घोषित नहीं है। इसके अलावा उन्हें यूपीटीईटी 2020 और सेमेस्टर परीक्षाओं के लंबित परिणाम भी देने होंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_77.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP