Skip to main content

अनुकंपा नियुक्ति को कई आश्रितों का आवेदन ही नहीं, निस्तारण में कई वजहों से लग रहा समय

अनुकंपा नियुक्ति को कई आश्रितों का आवेदन ही नहीं, निस्तारण में कई वजहों से लग रहा समय


देरी की ये भी वजह

● ’मृत कार्मिक के परिवार की ओर से आवेदन पत्र के साथ संगत अभिलेख प्रस्तुत न किया जाना।

● ’उत्पन्न विवाद का निस्तारण मृतक आश्रित नियमावली के तहत होना।

● ’नियमावली में प्रविधान है कि गठित समिति की ओर से समय-समय पर बैठकें हों, समिति के निर्णय के आधार पर नियुक्ति कार्यवाही पूरा होना।
 

प्रयागराज : कोरोना संक्रमण के विकट दौर में जिन कार्मिकों की मौत हुई है, शासन उनके आश्रितों को योग्यता के अनुसार नौकरी देने को तत्पर है, लेकिन नियुक्ति पाने की शर्ते पूरा करना तो दूर, आश्रित तो आवेदन तक नहीं कर रहे, जबकि आश्रित का आवेदन करना अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में आधे से अधिक आश्रितों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं किया है। वहीं, आवेदन करने वाले 441 आश्रितों में से 344 को नियुक्ति दी जा चुकी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आश्रितों की ओर से की जा रही देरी की रिपोर्ट शासन को भेजी है।



प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत जिन अधिकारी, कर्मचारी, राजकीय व अशासकीय सहायताप्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणोतर कर्मचारियों की मौतें कोविड या फिर नान कोविड से हुई हैं, शासन ने उनके आश्रितों को नियुक्ति देने का निर्देश बीती सात व 21 जून को दिया था। इस पर शिक्षा निदेशालय ने जिलावार व मंडलवार मृतकों की सूचना तय प्रारूप पर संकलित की। समूह क, ख, ग व घ के तहत नियुक्ति देने के लिए निर्देश भी जारी किए गए। कहा गया कि इस मामले में तेजी से कार्यवाही करते हुए नियुक्तियां दी जाएं।


 माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से अपर शिक्षा निदेशक डा.महेंद्र देव ने शासन को भेजी रिपोर्ट में लिखा है कि एक अप्रैल से अब तक कोविड व नान कोविड की वजह से मृत कार्मिकों की कुल संख्या 979 है। उनमें 635 प्रकरण अभी लंबित हैं। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पाने के लिए 441 ने ही आवेदन किया है, उनमें से 344 को नियुक्ति दी जा चुकी है। केवल 97 आवेदकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र के सापेक्ष नियुक्ति देने में तत्परता बरती गई है, इसीलिए अब तक 78 प्रतिशत मामले निस्तारित हो चुके हैं। शासन का निर्देश है कि अनुकंपा के आधार पर मृत कार्मिकों के किसी एक आश्रित को योग्यता के अनुसार नियुक्ति दी जाए। इसमें परिवार के अर्ह सदस्यों की अनापत्ति के आधार पर एक आश्रित की ओर से आवेदन पत्र दिया जाना अनिवार्य है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/06/blog-post_454.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP